August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

1400 लोगों को वापस लाया गया उत्तराखंड।

सुनील सिलवाल

देहरादून : सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि 3अप्रैल (रविवार) को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में शिविरों में रूके लगभग 1400 उत्तराखंड के लोगों को बसों से वापस राज्य में लाया गया है।

साथ ही राज्य के भीतर अपने घर से बाहर जो लोग दूसरे जिलों में फंसे हैं, उन्हें भी अपने जिले में भेजा जा रहा है। इनमें जो लोग अपने वाहन से जाना चाहते हैं उन्हें पास निर्गत किए जा रहे हैं। राजस्थान सरकार से भी सहमति प्राप्त हुई है कि राजस्थान में फंसे हुए उत्तराखंड के जो लोग अपने वाहन से उत्तराखंड आना चाहते हैं, उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा प्राथमिकता से पास निर्गत किए जाएंगे। दूरस्थ स्थानों से उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाये जाने के लिए रेल मंत्रालय से समन्वय कर व्यवस्था की जा रही है।

More Stories

You may have missed