July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक संघ की बैठक, छात्रों को नियमित उपस्थित रहने की चर्चा।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में गुरुवार को अभिभावक एवं अध्यापक परिषद की बैठक मुख्य परिसर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई में अभिभावकों का सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा हुई । साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें पृथ्वी दत्त नैथानी को अध्यक्ष व डॉ दिवाकर बौद्ध को सचिव चुना गया।

राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में गुरुवार को अध्यापक अभिभावक परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभिभावकों ने छात्रों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी लेने के साथ शिक्षा में सुधार को लेकर सुझाव भी दिए। साथ ही महाविद्यालय की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों, परीक्षा परिणाम के गुणवत्ता एवं सुधार पर चर्चा करते हुए सुझाव दिए।

बैठक के अंत मे 2021-22 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पृथ्वी दत्त नैथानी, उपाध्यक्ष आरती नौटियाल, सचिव डॉ. दिवाकर बौद्ध, सह सचिव चंद्रवती तथा कोषाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र दत्त पैन्युली का निर्विरोध चयन किया गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में डॉ नंदी गड़िया, डॉ विश्वनाथ राणा, डॉ मनोज फोंदनी, डॉ प्रवीण भट्ट, डॉ ऋचा धीमान तथा आलेन्द्र सिंह राणा चयनित हुए। अभिभावकों ने महाविध्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्राध्यापकों के साथ विभिन्न बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर डॉ रुचि कुलश्रेष्ठ, डॉ जय लक्ष्मी रावत, डॉ अनामिका छेत्री, डॉ सुनीता, डॉ सृष्टि, डॉ शिक्षा, डॉ प्रवीण, डॉ परदेव, डॉ ऋचा बधानी उपस्थित रहे।

You may have missed