July 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

विकासखंड नौगाव में एक दिवसीय स्वरोजगार कैंप का हुआ आयोजन।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विकासखंड नौगाव सभागार में एक दिवसीय स्वरोजगार कैंप का आयोजन किया गया ।इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक यूके तिवारी ने कहा कि इस तरह के स्वरोजगार कैंप 17 मई से 2 जून तक अलग-अलग विकास खंडों में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इससे पहले मोरी और पुरोला विकासखंड में भी इस तरह के स्वरोजगार कैम्प का आयोजन किया जिसमे काफी संख्या में लोगों ने पंजीकरण करवाया।

उद्योग विभाग उत्तरकाशी के महाप्रबंधक यूके तिवारी ने कहा सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के स्वरोजगार कैंप आगे भी लगाए जाएंगे जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर मिल सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नौगांव राजेंद्र प्रसाद जोशी एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से सुमन सिंह साह आदि ने स्वरोजगार कैम्प में हिस्सा लिया।

You may have missed