August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

राम नवमी के पर्व पर शुभ मंगलम ने एक कन्या की शादी का सामान करवाया उपलब्ध।

मसूरी : पर्यटन नगरी में राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों में लोगों ने राम नवमी पर पूजा अर्चना की वहीं विभिन्न संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर शुभ मंगलम संस्था ने 101 कन्याओं और लागूरा को प्रसाद वितरित किया व एक कन्या के विवाह का सामान उपलब्ध करवाया।
राम नवमी के पर्व पर शुभ मंगलम संस्था ने एक होटल के सभागार में राम नवमी का पर्व मनाया इस मौके पर माता का पूजन किया गया व व आरती के बाद देवी स्वरूप 101 कन्याओं और लागूरा को प्रसाद वितरित किया। वहीं एक गरीब कन्या के विवाह का सामान उपलब्ध करवाया गया। जिसे शादी का लंहगा, सूट, साड़ी, जेंटस शूट का जोड़ा, कंबल, बैडशीट, मेकअप का सामान, ज्वेलरी, डिनर सैट, पर्स, रजाई गददा, आटा टंकी, अटैची, बैग, राशन आदि दिया गया।

इस मौके पर शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्ष रेणु अग्रवाल, मंन्जु शर्मा, रेनु वाही, सरोज जैन, बबीता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, उमा गुप्ता, नीता राजपाल व मसूरी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर लंढौर बाजार के दुकानदारों ने घंटाघर के निकट राम नवमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें रवि गोयल, शानू वर्मा, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मोहन लाल गुप्ता, तनमीत खालसा, संजय गोयल सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे। वहीं इसके अलावा मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर टैक्सी यूनियन ने भी भंडारे का आयोेजन किया। वहीं कुलड़ी स्थित सांई मंदिर में राम नवमी के मौके पर विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

More Stories

You may have missed