September 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

कोतवाल के निर्देश पर एक वारंटी को गिरफ़्तार किया।

मसूरी : कोतवाली मसूरी के प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के उचित दिशा निर्देश का पालन करते हुए पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट मसूरी द्वारा निर्गत गैर जमानती अधिपत्र की तामील में एक अभियुक्त को वाद संख्या 302/23 धारा 138 एनआई एक्ट में एक वारंटी को गिरफ्तार  कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि वांरटी महिला सरोजनी कैंतुरा पत्नी विक्रम कैंतुरा निवासी राघव विहार फेस 3 प्रेम नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बुद्धि प्रकाश व महिला कांस्टेबल पुष्पा बोरा शामिल थे।

You may have missed