August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

18 जून को मसूरी न्यायालय चलायेगा स्वच्छता अभियान।

मसूरी : हाई कोर्ट के आदेश व जिला जज के निर्देश पर मसूरी न्यायालय के तत्वाधान में 18 जून को स्वच्छता अभियान मसूरी के विभिन्न दस स्थानों पर चलाया जायेगा। जिस पर एसडीएम सभागार में सिविल न्यायाधीश मसूरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार संघ, अधिवक्ताओं, नगर पालिका, नगर प्रशासन आदि के प्रतिनिधियों प्रतिभाग किया।
इस सबंध में जानकारी देते हुए सिविल न्यायाधीश शमशाद अली ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर स्वच्छता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके तहत मसूरी में आगामी 18 जून को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जिसके लिए अलग अलग टीमें बनायी जायेंगी जिसकी पूरी तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान बड़े स्तर पर चलाया जायेगा जिसमें होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ, नगर पालिका सहित अन्य संस्थाओं के साथ ही स्कूली बच्चे भी शामिल होगे जिसकी जिम्मदारी नगर पालिका को दी गई है। उन्होंने कहाकि इस अभियान में जो कूडा एकत्र किया जायेगा वह नगर पालिका डंपिग स्थल पर एकत्र किया जायेगा व उसका विधिवत निस्तारण किया जायेगा वहीं जो प्लास्टिक का कचरा होगा उसको रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर शौच करने वालों के खिलाफ कानूनी कड़ी कार्रवाई की जायेगी इसके लिए पहले ही पालिका से कहा गया है कि वह इसका प्रसारण करे। उसके बाद चालान की कार्रवाई भी की जायेगी।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह चौहान, होटल एसोसिएशान के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कीन प्रबंधक अशोक कुमार, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, सदभावना अध्यक्ष सुनील पंवार, व्यापार संघ जगजीत कुकरेजा, एमपीजी कालेज से डा. भारतेंदु बिष्ट, एक्टिव मीडिया से सूरत सिंह रावत, अधिवक्ता मनोज सैली, निरंकारी मिशन से सुमित कंसल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed