July 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

फ़ोर्टिस में नहीं होगी किसी मरीज़ को दिक़्क़त – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून : फोर्टिस हेल्थकेयर द्वारा हार्ट केयर यूनिट का संचालन बंद किए जाने की जानकारी प्राप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जन स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित करने वाली इस गंभीर समस्या के समाधान को गंभीरता से लेते हुए फोर्टिस हेल्थ केयर यूनिट के अनुबंध को एक वर्ष के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के उच्च प्राथमिकता स्वास्थ सेवाएँ हैं।

You may have missed