July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया दिव्यांग यूडीआईडी शिविर।

मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में सक्षम संस्था के सहयोग से विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग जनों ने आकर यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। शिविर में पचास से अधिक लोगों ने अपने कागज दिए जिसमें से जिनकेे कागज पूरे थे उनके पहचान पत्र शीघ्र बनाकर दे दिए जायेगे।
तिलक लाइब्रेरी कुलड़ी मसूरी के सभागार में आयोजित विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र शिविर में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने शिविर में आये सक्षम संस्था के सदस्यों सहित दिव्यांगों का स्वागत किया व कहाकि समदृष्टि क्षमता विकास एंव अनुसंधान मंडल के तत्वाधान में यह शिविर आयोजित किया गया है जिसमें दिव्यांगों के लिए बनाये जाने वाले यूडीआईडी कार्ड की जानकारी दी गई व जिनके पास सभी प्रमाण पत्र है उनके कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस कार्ड से दिव्यांगों का कार्ड बनने पर आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी व सरकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा जिसमें रेल सेवा, पढाई, वाहन खरीदने में, टैक्स में, बस सेवा में लोन में रियायत मिलेगी वहीं दिव्यांग पेशन में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सक्षम संस्था के सहयोग से यह शिविर लगाया गया है जिसका लाभ मसूरी के दिव्यांगजनों को मिलेगा।

इस मौके पर सक्षम संस्था के प्रदेश सचिव अनंत प्रकाश मेहरा ने कहा कि संक्षम संस्था राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगों के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यहां पर विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र के लिए शिविर लगाया जा रहा है, यह शिविर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से शिविर लगाया जा रहा है यह भारत सरकार की विशेष योजना है जिसमें दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न लाभों को देने व उनका डाटा सेंट्रलाइज करने के लिए लगाया गया है। उन्हें यूनिक आईडी प्रदान की जायेगी ताकि उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर लगाने का मकसद है कि कोई दिव्यांग जन सरकार की योजना का लाभ लेने से छूटे व शत प्रतिशत लोगों के यूडीआईडी कार्ड बन सकें। शिविर में दिव्यांगों की भाषा की वर्णमाला संकेतों के आधार पर बताई गई। इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से उमेश ग्रोवर, उत्तम टांग, सक्षम की महिला प्रमुख निरूपमा सूद, पूजा सहित राजेश शर्मा, जोगेंदर कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

You may have missed