मसूरी – पालिकाध्यक्ष ने PWD अधिकारियों से रोड के किनारे डंपिंग जोन हटाने को कहा।
मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पालिकाध्यक्ष कार्यालय में बैठक की व कहा कि मसूरी में लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर रोड किनारे डंपिंग जोन बना मलवा, ईट बजरी रखी गयी है जिसे तत्काल हटाया जाय।
पालिका कार्यालय में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि किंक्रेग से पिक्चर पैलेस, लाइब्रेरी, बार्लोगंज मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गो पर बजरीर्, इंट व मलवे के डंपिंग जोन बना दिए गये हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग इसमें उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जबकि सडकों के किनारे डंप किए गये ईंट बजरी से दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है व रोड संकरी हो गई है। इसे तत्काल हटवाया जाय व रोड को पूरा साफ कर दिया जाये। इस पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार पाल व अवर अभिंयता पुष्पेंद्र सिंह ने पालिकाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही सड़कों के किनारे डंप किए गये बजरी ईंटों को हटवाया जायेगा व रोड को साफ कर दिया जायेगा अगर कोई नहीं माना तो जेसीबी से बजरी पत्थर को रोड से नीचे कर दिया जायेगा।

how effectively you communicate your ideas, and this piece genuinely
Comment 4: This blog post is truly outstanding and provides such a
point resonated strongly and was presented beautifully. It is remarkable
point resonated strongly and was presented beautifully. It is remarkable
stands out.
point resonated strongly and was presented beautifully. It is remarkable
insight. The clarity, flow, and passion in your writing make the entire
compelling, beautifully expressed, and genuinely inspiring to read.
compelling, beautifully expressed, and genuinely inspiring to read.
piece engaging from beginning to end. Every point you make is