July 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व, जमकर हुई आतिश बाजी।

मसूरी : दीपावली का पर्व यहां धूमधाम से पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों में लक्ष्मी की पूजा अर्चना की व देर रात तक आतिशबाजी की। इस मौके पर घरों को विद्युत लड़ियों, मोमबत्तियो व दीपकों से रौशन किया गया।
दीपावली का पर्व पहाड़ों की रानी मसूरी मेें पारपंरिक तरीके से मनाया गया। दीपावली पर लोगों ने घरों व व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा कर परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। दीपावली के मौके पर बाजारों में खासी रौनक रही। व दुकाने सजी रही। दीपावली के पर्व पर लोगों ने घरों को विशेष रूप से सजाया व दीपों, मोमबत्तियों व लडियों से घरों को रौशन किया गया। वही लक्ष्मी पूजा के बाद लोगो ने जमकर आतिशबाजी कर दीपावली के पर्व को धूमधाम से मनाया। वहीं घरों में लोगों ने विशेष पकवान बनाये व अड़ोसी पडोसियों सहित अपने शुभचिंतकों को दीपावली पर घर बुलाकर पकवान परोसे व उपहार वितरित किए। दीपावली के पर्व पर पुलिस प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग किया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। दीपावली पर मध्यरात्रि तक आतिशबाजी होती रही। हालांकि लगातार बढ़ते प्रदूषण को सरकार की ओर से चिंता जाहिर की जाती रही है व लोगों से आतिशबाजी कम करने को कहा गया है लेकिन उसके बाद भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की व लोगों ने जमकर पटाखों की खरीददारी की।

You may have missed