July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – राज्य आंदोलनकारी राम प्रसाद राठौर का निधन।

मसूरी : उत्तराखंड राज्य निर्माण के चिन्हिी राज्य आंदोलनकारी रामप्रसाद राठौर का यहां बारलोगंज स्थित घर पर निधन हो गया। आंदोलनकारी सगठन ने राज्य आंदोलनकारी राम प्रसाद राठौर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के संयोजक प्रदीप भण्डारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के अतरिक्त स्वर्गीय रामप्रसाद राठौर कम्युनिस्ट विचार धारा से जुड़े रहे और अनेक मजदूर आन्दोलन में हिस्सा लिया। हाल ही में इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें मसूरी व्यापार संघ एवं बडोनी स्मृति समिति उन्हें सम्मानित किया था। राठौर अपने पीछे पत्नी दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके निधन से राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर छा गई है। श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में प्रदीप भंडारी, पूरण जुयाल, देवी गोदियाल, श्रीपति कंडारी, कमल भंडारी, रजत अग्रवाल, आर.पी. बडोनी समेत अनेक लोग शामिल रहे। उनका अंतिम संस्कार चंद्रबनी घाट देहरादून में किया गया।

You may have missed