August 2, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सामाजिक संस्था शुभमंगलम ने दिया एक लड़की की शादी का सामान।

मसूरी : शुभ मंगलम सामाजिक संस्था ने एक जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए जरूरी व जरूरत का सामान दिया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने कन्या को बधाई दी।
शुभ मंगलम संस्था ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान उपलब्ध कराया जिसमें राशन सहित बर्तन, कपड़े आदि जरूरी सामान दिया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ोदा के प्रबंधक दिनेश सिंह सहित संस्था के सदस्य रेणु अग्रवाल, मन्जु शर्मा, रेनु वाही, रूचि वैश्य, बबीता अग्रवाल, सरोज जैन, दीपाली अग्रवाल, रेनु चन्डीगढ आदि सदस्य मौजूद रहे।

You may have missed