May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पालिका EO का एलाइड सर्विस में चयन, विदाई समारोह आयोजित।

मसूरी : नगर पालिका के ग्रेड वन अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती का चयन भारत सरकार एलाईड सर्विस में होने पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर उनके कार्यकाल में मसूरी नगर क्षेत्र में किए गये कार्यों व कोरोना काल में उनके नेतृत्व में किए गये सफल कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी गई।
नगर पालिका ग्रेड वन अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती का एलाइड सर्विस में चयन होने पर उन्हें नगर पालिका कर्मचारी संघ ने विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी व उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बुके व उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा कि उन्होंने नगर पालिका मसूरी में रहते हुए जहां जनहित के कार्योे में विशेष रूचि दिखाकर कार्य किए वहीं कर्मचारी हितों के लिए अनेक निर्णय लिए। इस मौके पर उनकों शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व सभासद अरविंद सेमवाल ने अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती को बधाई दी व बुके भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सती ने मसूरी में रहते हुए पालिका व कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठा कर जनहित के अनेक कार्य किए व कोरोना काल में उनके द्वारा किए गये सराहनीय कार्य हमेशा याद किए जायेगें।

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी यूके तिवाड़ी, पालिका सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, सरिता पंवार, कुलदीप रौंछेला, पालिका कर्मचारी यूनियन महामंत्री चंद्र प्रकाश बडोनी सहित बड़ी संख्या में पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ग्रेड वन में नियुक्त थे जो कि पीसीएस स्तर का होता है अब उनका चयन एलाइड सर्विस में हुआ है जिसके तहत उनकी नियुक्ति नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ कम्युनिकेशन फाइनेंस के टेलीक्युनिकेशन विभाग भारत सरकार में हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *