July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया।

मसूरी : शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस कांग्रेस भवन में मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया व मिष्ठान वितरित कर उनके द्वारा आजादी से लेकर प्रधानमंत्री रहते हुए किए गये कार्यों को याद किया। इस दौरान जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जिन्होंने आजादी के बाद देश में औद्योगीकरण किया। तथा देश को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, दर्शन रावत, अमित गुप्ता, प्रताप पंवार, माधुरी नौटियाल, भरोसी रावत, महिमानंद, भगवती प्रसाद कुकरेती, तेजपाल रौथाण, अमित कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

You may have missed