July 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी।

मसूरी : शहर के गांधी चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल्मीकि समाज की महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी। इस दौरान समाज की दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं को उपहार भी भेंट किये।


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वे पिछले 14 वर्षों से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते आ रहे हैं, और उन्होंने हर पर्व को करीब और जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से ही वह चार बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया है इसके लिए वे हर संभव कार्य करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर लोग ईमानदार होते हैं और वे लगातार उनके उत्थान का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी बहनों को किसी प्रकार की परेशानी होगी तो उनकी मदद के लिए हर समय मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कमला थपलियाल, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, सपना, अमित भटट, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed