August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – रजनीश गोयल लायंस मंडल 321 सी 1 के मंडलाध्यक्ष चुने गये।

1 min read

मसूरी : द इंटर नेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लबस के मंडल 321 सी 1के वार्षिक सम्मेलन के बाद वर्ष 2022-23 की कार्यकारणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। जिसमें रजनीश गोयल मंडलाध्यक्ष चुने गये। उनके मंडलाध्यक्ष बनने पर ढोल ढमाके के साथ विजयी जुलूस सम्मेलन स्थल से मालरोड पर निकाला गया।
लायंस मंडल 321 सी 1 के मंडलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने बताया कि मंडल सम्मेलन में वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद नई कार्यकारणी वर्ष 2022 – 23 का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें रजनीश गोयल को निर्विरोध मंडलाध्यक्ष चुना गया वहीं पंकज बिजलवाण को उप मंडलाध्यक्ष प्रथम व एके मित्तल को उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय चुना गया। इस बार किसी भी पद पर चुनाव नहीं हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी जुलूस निकाला गया व आतिश बाजी की गई। विजयी जुलूस सम्मेलन स्थल से मालरोड पर निकाला गया व आतिश बाजी की गई वहीं लायसं क्लब के विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर मंडल के पदाधिकारियों सहित विभिन्न शहरों से आये क्लब प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भागीदारी की।

More Stories

You may have missed