July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पुलिस कर्मियों ने ड्रग्स के खिलाफ ली शपथ।

मसूरी : कोतवाली में नशे के विरूद्ध अभियान को लेकर पुलिस कर्मियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने ड्रग्स का सेवन न करने, ड्रग्स लेने वालों को सुधारने व ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की शपथ ली।
कोतवाली में नशे के विरूद्ध अभियान के तहत कोतवाल दिगपाल सिह कोहली ने पुलिस कर्मियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सूखे नशे से युवा पीढ़ी भटक रही है जिसका संज्ञान उच्चाधिकारियों ने लिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश पर उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई वहीं अपेक्षा की गई कि पुलिस कर्मी नशे का सेवन नहीं करेगे, नशा करने वालों को सुधारने का प्रयास करेंगे ताकि इस लत से उन्हें मुक्त कराया जा सके व ड्रग्स बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। इस मौके पर कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने कहा कि सूखे नशे का लगातार प्रचलन बढ रहा है जो कि आने वाली पीढी को अपने आगोश में लेे रहा है ऐसे में इस तरह के घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं जो ड्रग्स ले रहे हैं उन्हें सुधारने का प्रयास करने के साथ ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ जन सहयोग से कार्रवाई करेगी।

You may have missed