August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – लगातार बढ़ रही ठंड पर पालिकाध्यक्ष ने किए अलाव जलाने के निर्देश।

मसूरी : पर्यटन नगरी में लगातार ठंड बढ़ रही है। वहीं रात को जमकर पाला पड़ने से और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसमान में बादल छाये रहने से बाजारों में भी बहुत कम संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।


पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार तापमान में भारी गिरावट आ जाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं साथ ही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी गर्म कपड़ों का सहारा लिया है वहीं विभिन्न स्थानों पर लोग दिन में भी अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं वहीं दुकानदार हीटर आदि के सहारे दिन काट रहे हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि जिस प्रकार से मौसम का मिजाज है तो आने वाले क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा हर चौक चौराहों पर शीतकाल में अलाव की व्यवस्था की जाती है और इसके लिए पालिका ने बढ़ती ठंड को देखते हुए पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शहर के हर चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।

More Stories

You may have missed