July 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – कार के शीशे तोड़ कर म्युजिक सिस्टम व कागज चोरी।

मसूरी : पुराने टिहरी बस स्टैण्ड, वुड स्टॉक स्कूल मार्ग पर खडी एक मारूति कार के शीशे तोड़ कर म्युजिक सिस्टम व कागज चोरी कर लिए गये। जिसकी सूचना कोतवाली को दी गई है।
पुरानी टिहरी रोेड निवासी रविंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी मारूति कार संख्या डीएल 9सीडी 6231 के रात को अज्ञात चोरो ने कार के पीछे व साईड के शीशे पत्थरों से तोेड़ दिए व एक पत्थर कार के अंदर भी पड़ा मिला सुबह उठकर देखा तो कार के शीशे टूटे हैं तथा उसमें से म्युजिक सिस्टम व कागज गायब है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed