April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पालिकाध्यक्ष, सभासद व अधिकारियों ने नवीं मुबंई महापालिका में कूड़ा प्रबंधन की जानकारी ली।

1 min read

मसूरी : नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका मसूरी के अधिकारियों एवं सभासदों के एक दल ने नवी मुंबई महापालिका का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण, नेशनल हिमालयन स्टडी के अंतर्गत किया गया।  शैक्षणिक भ्रमण में नवी मुंबई महापालिका के कूड़ा निस्तारण की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त आईएएस अभिजीत बंगारी ने नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष, समस्त सभासदों एवं अधिकारियों की टीम का अभिनंदन किया। अभिजीत बंगारी ने मसूरी में ब्रिटिश काल से चल रहे गड्डीखाना जो लैंडफिल में तब्दील हो गया था उसको हटाने के लिए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पालिका के माध्यम से गडडी खाना का सौदर्यी करण भी करवाया जा रहा है। नवीं मुंुबई महानगर पालिका के उप नगर आयुक्त डॉ बाबासाहेब राजले ने नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर किए जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। एवं मोटिवेशनल वीडियो के माध्यम से शहर में कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है। सूखा गीला ई वेस्ट एवं बायो मेडिकल वेस्ट को मुंबई महानगर पालिका द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत निस्तारण किया जा रहा है। नवीं मुबंई महानगर पालिका के अभियंता स्वप्निल देसाई ने अधिकारियों द्वारा एसटीपी प्लांट का निरीक्षण करवाया एवं रियूज पानी का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन एवं बागों में किये जाने के बारे में बताया। व उसकी विस्तार से जानकारी दी। स्वप्निल देसाई ने स्वच्छता पार्क का निरीक्षण करवाया गया साथ ही अभियंता द्वारा बताया गया जिस तर्ज पर मसूरी नगर पालिका द्वारा गड्डी खाना लैंडफिल को बंद किया गया है उसी तर्ज पर 10 सालों तक यहां नवी मुंबई महापालिका का प्रत्येक दिन 400 मैट्रिक टन कचरे का निपटान होता था। जिससे पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों पर गहरा असर हो रहा था। इस लैंडफिल को स्वच्छता पार्क बनाने में लगभग 2 वर्षों का समय लगा जिस में मुख्य भूमिका नवी मुंबई महापालिका के बोर्ड ने जिम्मेदारी निभाई। स्वच्छता पार्क में आर्ट ऑफ गैलरी के तहत स्थानीय एवं पर्यटक को कचरा प्रबंधन में जन जागरूकता लाने के लिए आईईसी के माध्यम से अलग-अलग पोस्टर एवं निपटान की प्रक्रिया भी बताई गई है। इस मौके पर पालिका सभासद सुरेश थपलियाल, सरिता, मनीषी खरोला, प्रताप पंवार, आरती अग्रवाल, जसोदा शर्मा, दर्शन रावत, गीता कुमाई, सरिता पंवार, नंद लाल सोनकर, कुलदीप रौेंछेला, पंकज खत्री, जसबीर कौर सहित पालिका के अधिशासी अधिकारी यू डी तिवारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह, सीनेटरी इंसपेक्टर वीरेंद्र बिष्ट व हिलदारी के प्रोजेक्ट प्रबंधक अरविंद शुक्ला भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *