July 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पालिका सभासद गीता कुमाई ने झूलाघर का निरीक्षण कर शीघ्र शौचालय खुलवाने की मांग की।

मसूरी : नगर पालिका सभासद गीता कुमांई ने शहीद स्थल झूलाघर के सौदर्यीकरण में हो रहे विलंब के कारण वहां के दुकानदारों को हो रही परेशानी व शौचालय की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से वार्ता की व शीघ्र समाधान की मांग की।
शहीद स्थल झूलाघर पर लंबे समय से नगर पालिका के माध्यम से सौदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन समय से पूरा न किए जाने पर स्थानीय दुकानदारों व लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके कारण उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। वहीं यहां पर बनने वाले सार्वजनिक शौचालय का कार्य भी लंबित पड़ा है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में यहां की समस्या से जब सभासद गीता कुमाई को अवगत कराया गया तो उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व नगर पालिका के ईओ व अवर अभियंता से फोन पर वार्ता की व शीघ्र कार्य निपटाने को कहा। जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि शौचालय का कार्य आगामी एक सप्ताह मे ंअंदर पूरा कर लिया जायेगा वहीं सौदर्यीकरण का कार्य फरवरी मांह में अंत तक पूरा करने का भरोसा ठेकेदार ने दिया। वहीं स्थानीय दुकानदारों की मांग है कि सौदर्यी करण के नाम पर यहां पर जो पूर्व में दुकाने थी वह काफी नीचे कर दी गई है। तथा आज तक उनका भी आवंटन नहीं हो पाया है उन्होंने मांग की कि इन दुकानो को रोड लेबल पर लाया जाय ताकि उनका व्यवसाय चल सके। जिस पर सभासद गीता कुमाई ने कहा कि इसका पूर्व में टेंडर हो चुका है उस समय इस बात को रखा जाना चाहिए था लेकिन अब इसमें परेशानी होगी लेकिन फिर भी प्रयास किया जायेगा कि दुकानें सड़क लेबल पर आ सकें। इस मौके पर स्थानीय दुकानदार श्रीपति कंडारी सहित अन्य भी मौजूद रहे।