July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – एमएसए 5 व 6 नवबंर को कैरम व 8 नवंबर को क्रास कंट्री दौंड करायेगी।

मसूरी : मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन उत्तराखंड स्टेट कैरम एसोसिएशन के सयोजकत्व में आगामी 5 व 6 नवंबर को कैरम प्रतियोगिता का आयोजित करेगी वहीं राज्य स्थापना की पूर्व बेला पर क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जायेगी।
पत्रकारों से बातचीत में मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया कि एसोसिएशन आगामी 5 व 6 नवंबर को उत्तराखंड स्टेट कैरम एसोसिएशन के संयोजकत्व में विभिन्न वर्गों में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। कैरम प्रतियोगिता में एकल ओपन, डबल्स व वैटरन वर्ग 50 वर्ष से अधिक व सीनियर सिटीजन वर्ग 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए आयोजित करेगी। वहीं एसोसिएशन राज्य स्थापना की पूर्व बेला पर क्रास कंट्री दौड का आयोजन करेगी जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर ओपर वर्ग में आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन लगातार मसूरी में खेल गतिविधियों को बढाने का कार्य कर रही है जिस कड़ी में यह प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के संरक्षक रूपचंद्र गुरूजी, महासचिव सौरभ सोनकर, उपाध्यक्ष कविता नेगी,पूर्व अध्यक्ष बीएस नेगी, भरत कुमाई, बिजेंद्र पुंडीर, रफीक अहमद, अमित गुप्ता, तेनजिंग छिरिंग, श्रीमति नीरज, आदि मौजूद रहे।

You may have missed