May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – मंत्री गणेश जोशी ने मलिंगार के प्रांगण में सुनी मोदी के मन की बात।

मसूरी : मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने मलिंगार के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना व कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात में जो कुछ कहते हैं उसे सुनना चाहिए क्यों कि उससे कई नई चीजों का पता चलता है व उससे जनता को प्रेरणा मिलती है।


मलिंगार के आवासीय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ताओं ने किया था जिसमें मसूरी के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने भी भाग लिया व मन की बात को सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो मन की बात करत है उसके पीछे उददेश्य होता है व आम जनता को देश के प्रति व देश के महापुरूषों के बारे में जानकारी मिलती है। इस बार की मन की बात में उन्होंने महात्मा फुले व डा. भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर के बारे में तो सभी जानते है लेकिन महात्मा फुले के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि उन्होंने देश व समाज के लिए कितना काम किया। उन्होंने कहा कि मन की बात सुनने से बहुत सी नई बातों का पता लगता है जिसके बारे में आम लोग नहीं जानते ऐसे में उनके बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात जब सुनते हैं तो ऐसा मार्ग दर्शन व जानकारियां मिलती है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। उन्होंने कहा कि मोदी के मन की बात सभी को सुननी चाहिए क्योंकि मोदी जी के जो उदगार होते हैं उसका मतलब होता है और यही कारण है कि आज चार राज्यों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंत्री जी की पत्नी निर्मला जोशीा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, सतीश ढौडियाल, धनप्रकाश अग्रवाल, विजय बुटोला, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मयंक जोशी, राकेश ठाकुर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मसूरी की किन्नर ने बधाई दी व इस मौके पर उन्होंने गाना गया जिस पर मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरके व किन्नर ममता को बधाई दी। वहीं मलिंगार में मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने उनका मंत्री बनने व विजय होने पर स्वागत किया व मार्ल्यापण किया। वहीं भोटिया समाज की ओर से भी उनका स्वागत किया गया व अंगवस्त्र भंेट किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *