September 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – देवभूमि गौ रक्षा वाहिनी ट्रस्ट की बैठक संपन्न।

मसूरी : कुलड़ी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में देवभूमि गौ रक्षा वाहिनी ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ही मसूरी के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि संगठन का मुख्य उददेश्य राष्ट्रीय  गौ सेवा, सर्व शिक्षा अभियान, व राष्ट्रीय निर्धन कन्या का विवाह सहित नशा मुक्ति आदि पर लोगों को जागरूक करना व इस दिशा में कार्य करना है। इसी संबंध में बैठक में विस्तार से चर्चा की गई व संकल्प लिया गया कि देव भूमि गौर रक्षा वाहिनी के बैनर तले सभी विषयों पर जनहित के कार्यों को पूरा किया जायेगा। तथा इन विषयों पर कार्य करने के लिए कदम से कदम मिला कर संगठन साथ देगा।

बैठक में वाहिनी के संस्थापक विकास सुंदरियाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड दीपक बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड अमन चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज धस्माना, प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष कुसुम रावत, विनोद सेमवाल, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र थपलियाल, महानगर महामंत्री दिव्यांश, महानगर मीडिया प्रभारी जतिन, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा रचना सुंदरियाल, अरूणा पांडे, व प्रदेश महासचिव राजीव कन्नौजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, गौरव गुप्ता, अनिल थापली आर्यन देव, सपना शर्मा, अभिलाष, राजेश, सभासद गीता कुमाई, सोनिया थापली आदि मौजूद रहे।

You may have missed