August 3, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – इनरव्हील क्लब ने एक लड़की की शादी का सामान उपलब्ध करवाया।

मसूरी : इनरव्हील क्लब ने एक गरीब लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया। इस मौके पर लड़की के परिजनों ने इनरव्हील क्लब का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि संस्था जो पुण्य का यह कार्य कर रही है उसकी जितनी सराहना की जाय कम है।
कुलड़ी स्थित एक होटल के प्रांगण में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब मसूरी के सदस्यों ने जौनपुर विकासखंड की एक गरीब गांव की लड़की को शादी का सामान भेंट किया जिसमें आटा, चावल, दालें, चीनी, चायपत्ती, मसाले, तेल, लड़की के कपड़े, बर्तन, डिनरसेट, श्रंगार का सामान सहित सजावट आदि का सामान व शगुन दिया गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने कहा कि इनरव्हील क्लब का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके माध्यम से लगातार हर शादी के सीजन में उन गरीब लड़कियों की शादी का सामान उपलब्ध कराया जाता है जो क्लब को पत्र देते हैं। इस बार भी बहुत कम समय में एक पत्र आया व क्लब से जो बन पड़ा उनका सहयोग किया गया जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने अपने स्तर पर सहयोग किया व सामान एकत्र कर लड़की को भेंट किया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब मसूरी की अध्यक्ष रश्मि कर्णवाल, सचिव किरन त्रिपाठी, शशि मित्तल सहित ग्राम उपप्रधान सुरेश पंवार व लड़की के परिजन मौजूद रहे।

You may have missed