July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – बारिश से सड़के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की बढ़ी संभावनाएं।

मसूरी : बारिश के बाद से मसूरी की सड़कों के बुरे हाल हैं। जिस कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़को पर गढढे पड़ गये हैं यह हाल सभी मार्गों का है चाहे वह एनएच 707ए हो, लोक निर्माण विभाग की सड़क हो या नगर पालिका की सड़क हो। सभी का बुरा हाल है।
बारिश के कारण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से हर समय दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। एनएच 707ए लाइब्रेरी से अकादमी जाने वाले इस मार्ग पर रोड पर बड़े गढढे होने के साथ मलवा आ गया है जिसमें एक ओर मलवे में वाहन फंस रहे हैं वही गढढे होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यही हाल मालरोड का है गत दिवस हुई भारी बारिश से मालरोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि पालिका ने हाल ही में मालरोड पर पडे़ गढढों को रिपेयर कर भरवा दिया था लेकिन भारी बारिश के चलते सभी मरम्मत का कार्य क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं लोक निर्माण विभाग की सड़कों का भी बुरा हाल है रोड किनारे गढढों के साथ ही हाल ही में पेयजल लाइन बिछाने व केबल बिछाने के मरम्मत कार्य बरसात में धुल गये और उनके स्थान पर बडे बडे गढढे हो गये। व रोड किनारे की नालियां तो गायब ही हो गई उसके स्थान पर नाले बन गये है।

You may have missed