July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति एकादशी पर्व धूमधाम से मनायेगी।

1 min read

मसूरी : बुधवार को समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल के नेतृत्व में किताबघर स्थित एक रेस्टोरेंट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे वह आगामी एकादशी पर्व को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एकादशी  पर्व पर समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भेलो नृत्य वह रात के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने बताया कि बैठक में आगामी एगास के पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भै लो नृत्य वह रात्रि भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने समिति के समस्त सदस्यों एवं शहरवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दे।
हुई बैठक में समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। समिति के महामंत्री अजय भंडारी ने अवगत कराया कि समिति द्वारा दो बार रक्तदान शिविर लगाया गया है साथ ही समिति द्वारा समय-समय पर समिति के जरूरतमंद लोगों की मदद भी की गई है। वही बताया कि आने वाले समय में समिति द्वारा फिर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र बार्थवाल कोषाध्यक्ष विनोद कंडारी सचिव राजीत चौहान, गिरती कंडारी सोभ न मेहरा, संजय केतुरा, विनोद कंडारी,सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

You may have missed