July 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी शहर कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का किया आयोजन।

मसूरी : शहर कांग्रेस ने अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया व गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं आजादी के बाद देश के दबे कुचले समाज को आगे बढाने व उनको समानता का अधिकार देने के लिए संघर्ष किया जिसकी बदौलत समाज में उनको सम्मान मिला। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास के लिए सभी को एक होकर अबेडकर के बताये मार्ग पर चलना होगा।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, अरविंद सोनकर, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, सुनील पंवार, राजेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You may have missed