August 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – राम नवमी का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया।

मसूरी : राम नवमी का पर्व पर्यटन नगरी में धूमधाम से पारंपरिक रिवाजों के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा अर्चना की कन्याओं को जिमाया।
राम नवमी का पर्व पहाड़ों की रानी मसूरी में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने घरों मेें श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की व घरों में हरियाली काट कर कन्याओं को जिमाया। वहीं मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए गये। व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां भगवती के दर्शन किए। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सुरकंडा मंदिर में जाकर मां भगवती के दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया व परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर लंढौर घंटाघर, कचरही परिसर, सांई मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने राम नवमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें बडी संख्या में लोगों ने भंडारे का भोजन किया।

You may have missed