June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी जिसकी शुरूआत मसूरी से होगी।

मसूरी : भाजपा मसूरी विधानसभा के प्रत्याशी गणेश जोशी ने कुलड़ी स्थित एक होटल में महिला मोर्चा की बैठक में घोषणा की कि आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी जिसकी जीत की शुरूआत मसूरी विधानसभा से होगी।
बैठक में उन्होंने मसूरी विधानसभा में उनके कार्यकाल में किए गये कार्यों को बतााया व कहा कि इससे पूर्व किसी विधायक ने मसूरी में इतना विकास कार्य नहीं किए। वहीं वह हर वक्त हर किसी के दुःख सुख में खडे रहे और यही कारण है कि पूरी विधानसभा में जनता का उनको भारी जन समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली की बहन ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है और कहा कि वह भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में चालीस हजार बहनें उन्हें राखी बांधती है उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। बैठक को महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, पालिका सभासद गीता कुमाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।

You may have missed