March 29, 2024

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – महिला मोर्चा कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर बरसे BJP प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम।

मसूरी : गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मसूरी पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भाजपा के आठ सालों को बेमिसाल बताया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी कटघरे में खड़ा कर दिया और कहा की कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान हजारों करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं और कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर घूम रहे हैं। उन्होंने मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और आज उन्ही की बदौलत भारतीय जनता पार्टी हर प्रदेश में परचम लहरा रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को घर घर तक पहुंचायें और आम आदमी तक इसका लाभ मिल सके इसके लिए का कार्य करें। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि कार्यक्रम में लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया है जिन्हे आयुष्मान कार्ड और सरकार की ओर से सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मसूरी की महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें मसूरी में एक लघु उद्योग लगाने की बात की गई है ताकि यहां की महिलाएं और अधिक सशक्त हो सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरूण मित्तल, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, जिला प्रभारी भावना शर्मा, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता सक्सेना, मसूरी महामंत्री महिला मोर्चा सपना शर्मा, कमला थपलियाल, कमल शर्मा, राजेश्वरी नेगी, लक्ष्मी उनियाल ,संगीता बंगवाल, वंदना खंडूरी, बंदना सेमवाल, अनीता धनाई, नर्मदा नेगी, सुषमा रावत, चंद्रकला सयाना, सतीश ढौडियाल, नरेंद्र पडियार, तनमीत खालसा, विजय बिंदवाल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकता शामिल थी।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने पूरी तरह अंकुश लगा दिया है और भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की राजनीति से बिल्कुल अलग है और यहां पर चाय बनाने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं और पुरुषों की संख्या में महिलाओं की संख्या भी अधिक है। उन्होंने कहा की वर्तमान में 11 महिला मंत्री भाजपा सरकार में शामिल हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार चिंतन शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि चिंतन शिविर के दौरान तीन नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं और अब कांग्रेस को चिंतन शिविर में और चिंतन करने की आवश्यकता है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मोदी किचन में कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है वह किसी देवतुल्य कार्य से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *