September 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने रोजा इफतार की पार्टी दी।

मसूरी : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लंढौर अंडाखेत में रोजा इफतार की पार्टी दी गई जिसमें शहर के राजनैतिक दलों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा मसूरी मंडल के अध्यक्ष शाहिद मंसूर ने अंडाखेत में रोजा इफतार की पार्टी दी। जिसमें शहर के विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर विश्व शांति, सुख चैन व अमन की दुआ भी मांगी गई। भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद मंसूर ने कहा कि इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसमें मुस्लिम परिवार खुदा का वंदन करते हैं व अमन चैन की कामना के साथ परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।

वहीँ रोजा इफतार के मौके सभी धर्मों के लोगों ने भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे को गले लगाया।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, मुकेश धनाई, तनमीत खालसा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, कामिल अली, मोहसिन, नागेेद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed