July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – खादी एवं हथकरघा दिवस पर BJP महिला मोर्चा ने किया आठ महिलाओं को सम्मानित।

मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा ने खादी एंव हथकरघा दिवस पर आठ महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब सभागार में भाजपा महिला मोर्चा ने लोकल फॉर वोकल के तहत हस्त शिल्प के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं में अर्चिता जोशी, अनीता धनाई, सुषमा कोर्निलियस, पूनम, राजेश्वरी नेगी, राजेश्वरी भटट, संध्या भटट, ममता बलूनी को अंग वस्त्र व ऐपण भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार व महामंत्री सपना शर्मा ने कहा कि मसूरी में हस्त शिल्प को बढावा देने की जरूरत है जिसका महिला मोर्चा लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई संभावनाएं है जिसमें महिलाएं अपने हस्तशिल्प से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल की सोच को साकार करने का पूरा प्रयास किया जायेगा व महिलाओं को आगे बढाया जायेगा। इस मौके पर राधा आनंद, पुष्पा पुंडीर, कमला थपलियाल, सहित महिला मोर्चा सदस्य मौजूद रहे।

You may have missed