July 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भाजपा महिला मोर्चा ने मात्र शक्ति का चुनाव में सहयोग देने पर जताया आभार।

मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया।


कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि मसूरी विधान सभा के चुनाव में जिस तरह महिलाओं ने कर्तव्य निष्ठा से बर्फ के बीच कार्य किया व प्रत्याशी गणेश जोशी को भारी बहुमत से जिताया उसके लिए सभी का आभार व बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मात्र शक्ति ने इस चुनाव में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मात्र शक्ति का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि मसूरी विधानसभा चुनाव में जिस तरह बारिश बर्फबारी में महिलाओं ने घर घर जाकर प्रचार किया उसका परिणाम आज सभी के सामने हैं ऐसी कर्मठ मात्र शक्ति को पार्टी नमन करती है। तथा उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी को भी कोई समस्या हो तो बे हिचक कहें ताकि उसका समाधान किया जा सके। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, मसूरी महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुडीर, चंद्रकला सयाना, राजश्री रावत,राजेश्वरी नेगी, मीरा सुरियाल, पुष्पा पुंडीर, गुडडी देवी, यमुना लेखवार, राधा आनंद, प्रभा बर्तवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अनीता डबराल, नमिता कुमाई सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रही।

You may have missed