October 2, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भाजपा ने हासिल की प्रचार में बढ़त, कड़ाके की सर्दी में कार्यकर्ता जा रहे घर घर।

मसूरी : मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने भले ही अभी नामांकन न किया हो लेकिन उनकी टीम प्रचार में जुट गई है। भाजपा कार्यकर्ता अलग अलग टोलियों में मतदाताओं से घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं व भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे हैं।


भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता चुनाव शुरू होने से पहले ही अपने विधायक के लिए जनता से संपर्क करने लग गये हैं। जबकि अन्य दलों के कार्यकर्ता अभी प्रत्याशियों को टिकट मिलने के बाद भी प्रचार नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में प्रचार में भाजपा ने पहले ही बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा कार्यकर्ता कड़ाके की सर्दी व बर्फबारी के बीच जब लोग घरों में बैठे है वह प्रचार कर रहे हैं व घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं व अपने प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए वोट मांग रहे हैं। भाजपा की एक टीम महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में जफर हाल आदि क्षेत्रों में कडाके की सर्दी के बीच वोट मांगने जा रहे हैं इस टीम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, राजेश्वरी नेगी, नमिता कुमांई, पुष्पा पुंडीर आदि ने प्रचार किया वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंभीर पंवार के नेतृत्व में अकादमी क्षेत्र में टीम ने प्रचार किया तथा अनिल गोदियाल, व नरेंद्र परिडयार के नेतृत्व में टीम ने होटलों के कर्मचारियों से संपर्क किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व महामंत्री कुशाल राणा लगातार कार्यकर्ताओं को कड़ाके की ठंड में प्रोत्साहित कर करे हैं। वहीं भाजपा का प्रचार रथ भी शहर में प्रचार कर रहा है जिसके साथ अभिलाष अनिल व सपना शर्मा जा रहे हैं।

You may have missed