August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भारत विकास परिषद वार्षिक चुनाव संपन्न, राजश्री अध्यक्ष व शशि सचिव बनीं।

1 min read

मसूरी : भारत विकास परिषद मसूरी शाखा मसूरी की वार्षिक आम सभा तिलक लाइब्रेरी सभागार में संपन्न हुई जिसमें परिषद की वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया व आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। आम सभा के बाद नई कार्यकारणी का चुनाव किया गया।
भारत विकास परिषद की वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष आलोक मेहरोत्रा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया व गत वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद नई कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया। जिसमें वर्ष 2022-23 की कार्यकारणी में राजश्री रावत अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, शशि रावत सचिव, अरूण खन्ना कोषाध्यक्ष, निधि बहुगुणा महिला संयोजक, ममता भाटिया कार्यक्रम संयोजक, प्रमोद भटट संपर्क प्रभारी, आशीष भटट मीडिया प्रभारी, रणवीर सिंह एवं मदन मोहन शर्मा संरक्षक चुने गये। बैठक के बाद सभी का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories

You may have missed