August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – अभिलाष भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष नियुक्त।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की सहमति से अभिलाष को भाजपा मसूरी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाओं से उनका स्वागत किया।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर की सहमति से मसूरी भाजपा मंडल के लिए अभिलाष को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तथा उनसे उम्मीद की गई कि वह पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। वहीं संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। मालूम हो कि अभिलाष भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री पद पर थे। इस मौके पर अभिलाष ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व सहित जिला नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया तथा कहाकि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौंडियाल, रमेश कन्नौजिया, विजय बुटोला, नर्मदा नेगी, सपना शर्मा, चंद्रकला सयाना, कमला थपलियाल, अनीता पुंडीर, नरेंद्र पडियार, धनेंद्र पुंडीर, राकेश ठाकुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed