July 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – 18 अप्रैल को पांण्डुलिपियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर होगा कार्यक्रम आयोजित।

मसूरी : आगामी 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर नगर पालिका सभागार में पांण्डुलिपियों एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन पर विचार गोष्ठी होगी वहीं पांण्डुलिपियों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।
राष्ट्रीय पांण्डुलिपि मिशन के समन्वयक भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पुराना दरबार हाउसं आर्कियोलॉजी एंड आर्काइबल मैटीरियल कलेक्शन ट्रस्ट के तत्वाधान में 18 अप्रैल को नगर पालिका सभागार में 11 बजे प्रातः शुरू होगा। जिसमें पांण्डुलिपियों के इतिहास एवं इनके संरक्षण तथा संवर्धन के बारे विस्तार से बताया जायेगा। वहीं पांण्डुलिपियों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

You may have missed