October 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – आर क्लब के तत्वाधान में 7 से 9 अक्टूबर को होगी चौथी एआर गोल्डकप सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता।

1 min read

मसूरी : आर क्लब के तत्वाधान में चौथा एआर गोल्डकप सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर को सर्वे के मैदान में खेली जायेगी। जिसमें मसूरी के क्लब, स्कूल सहित देहरादून व प्रदेश के अन्य स्थानों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आर क्लब के प्रवक्ता ललित वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस बार चौथी एआर गोल्डकप सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता सर्वे के मैदान में 7 अक्टूबर से शुरू होगी व 9 को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आर क्लब के खिलाड़ी व राज्य आंदोलनकारी अरविंद रावत की स्मृति में आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में इस बार मसूरी के स्कूलों, क्लबों की टीमों के साथ ही हिमाचल की पाउंटा, देहरादून, दिल्ली, चंबा, टिहरी, कोटद्वार आदि की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार नकद व ट्राफी सहित व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जायेगें वहीं उप विजेता टीम को 13 हजार नकद ट्राफी व व्यक्गित पुरस्कार दिए जायेगें। साथ ही सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीम टीमों को तीन-तीन हजार सहित सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ टीम, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पक्ति के खिलाड़ी को भी नकद पुरस्कार के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जायेंगे।

You may have missed