August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – मंत्री गणेश जोशी जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत होटल कर्मचारियों को किए डेढ सौ कंबल वितरित।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी के विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत मसूरी होटल वर्कर्स यूनियन के डेढ़ सौ से अधिक होटल कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गये।
राधा कृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मसूरी होटल वर्कर्स यूनियन से जुड़े मजदूरों सहित अन्य मजदूरों को डेढ़ सौ से अधिक कंबल वितरित किए गये। इस मौके पर होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने भाजपा व प्रदेश के मंत्री मसूरी विधायक गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मजदूरों का ध्यान रखा व सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने यहं भी कहा कि कोरोना काल में भी उन्होंने बेरोजगार हो चुके मसूरी होटल के कर्मचारियों को ढाई सौ राशन किट दिए थे। उन्होंने उनका धन्यवाद किया व साथ ही भाजपा मसूरी मंडल का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, राकेश ठाकुर, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed