April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोकसभा में 350 सीटों का लक्ष्य हासिल किया जायेगा।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में मसूरी विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए व कार्यकर्ताओं ने आने वोल लोक सभा चुनावों व निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने का आहवान किया वहीं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोक सभा चुनावों में 350 सीटों के लक्ष्य को हासिल किया जायेगा।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सभागार में मसूरी भाजपा मसूरी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है, 11 करोड किसानों को किसान निधि दी जा रही है, छह करोड को प्रधानमंत्री आवास दिए गये, 48 करोड जनधन खाते खोले गये, देश सैन्य सामान बना निर्यात कर रहा है देश की जीडीपी में कृषि का योगदान 17 प्रतिशत से अधिक हो गया है। मोदी विश्व के नबंर एक नेता बन चुके हैं ऐसे में विपक्षी ताकतें उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। उन्हांेने कहा कि उसके बाद भी देश के अनेक राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ भाजपा में आ रहे हैं। टिफन पर चर्चा, देश के विशिष्ट नागरिकों व पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव पर कहा कि जब तक डबल इंजन की सरकार नहीं बनेगी तो परेशानी होगी मसूरी में भाजपा का अध्यक्ष नहीं था इसलिए विकास कार्यों में परेशानी हो रही है। मणिपुर हिसां पर उन्होंने कहा कि राजस्थान व बंगाल में भी हिंसा हो रही है उस पर कोई नहीं बोलता लेकिन जो भी हिंसा है वह दर्दनाक होती है ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 28 अगस्त को रक्षा बंधन कार्यक्रम भव्य होगा जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, शेखावत, बालकृष्ण सहित अन्य नेता आयेगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी आरोप लगाते है  कि वह छाते बांटते है लेकिन मै प्यार बांटता हू जिसका प्रमाण रक्षा बंधन कार्यक्रम में उमडती भीड होती है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी मंडल की समीक्षा बैठक की गई जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने जो कार्य दिए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। मसूरी में जो भी कार्य दिए गये सभी पूरे कर लिए गये हैं व आगामी कार्य किए जो रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, अमित भटट, प्रमिला नेगी, नमिता कुमाई,पुष्पा पुंडीर, सपना शर्मा, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।