August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मंत्री गणेश जोशी पहुंचे हरिद्वार ज्वालापुर, हरिद्वार स्थित पीठ बाजार में आयोजित गणपति महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

1 min read

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दौरे के दौरान आज ज्वालापुर, हरिद्वार स्थित पीठ बाजार में आयोजित गणपति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर काबिना मंत्री जोशी ने गणपति महोत्सव में सम्मिलित होकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा एवं अर्चना की ओर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।


इस अवसर पर संजय वर्मा, संतोष साहू, सविंदर कुमार,पूनम नौटियाल, मंजीत रावत, विजेंद्र, अवनीश प्रेमी, नंदलाल चौधरी, सुनील वर्मा, पंकज धीमान, हरि ओम, ललित वर्मा, अभिषेक गौड़, विनोद मिश्रा, राहुल चौहान, देवू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed