May 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

मंत्री गणेश जोशी ने सात करोड की लागत से मसूरी माल रोड सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास।

मसूरी : मालरोड के सौंदर्यीकरण के तहत पूरी मालरोड के नव निर्माण कार्य करने के कार्य का शिलान्यास प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने किया जिसमें करीब सात करोड़ रूपये से मालरोड को खोद कर नीचे किया जायेगा व उसके बाद हाट मिक्स व पत्थरों की रोड बनेगी, इसमें सर्विस लाइन भी डाली जायेगी। यह कार्य आने वाले सीजन से पूर्व पूरा किया जायेगा।
गढवाल टैरेस के समीप आयोजित कार्यक्रम में मसूरी के विधायक एवं प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मालरोड के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसूरी की मालरोड विश्व विख्यात है जो पर्यटक मसूरी घूमने आता है वह मालरोड पर जरूर आता है, इसलिए इसके सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है क्यों कि लगातार रोड बनाने जाने से रोड उंची हो गई थी जिसके कारण दुकानों में पानी आने लगा था व दुकानदारों को परेशानी होने लगी थी। अब एमडीडीए के माध्यम से लोक निर्माण विभाग छह करोड 77 लाख रूपये की लागत से मालरोड का सौंदर्यीकरण किया जायेगा जिसके तहत मालरोड को खोद कर करीब छह से आठ इंच नीचे किया जायेगा व उसके बाद पत्थरों की रोड बनेगी। जो खासा आकर्षण का केद्र बनेगी वहीं बार बार रोड न खुदे इसके लिए रोड के किनारे सर्विस लेन भी बनायी जायेगी। इसके साथ ही मसूरी की पेयजल योजना जो 137 करोड की है वह भी मार्च तक पूरी हो जायेगी व सीवर लाइन के लिए 42 करोड स्वीकृत करा दिए है। मसूरी का समुचित विकास प्राथमिकता है इसी कड़ी में बोटल नेक से निजात दिलाने के लिए 837 करोड की लागत से सुरंग बनाई जा रही है। वहीं जार्ज एवरेस्ट को सौंदर्यीकरण किया गया है।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुश ने बताया कि मालरोड को पूरा उखाड कर नये सिरे से हाट मिक्स व कई स्थानेां पर पत्थरों से बनाई जायेगी। ताकि दुकानों में पानी न भरे वहीं रोड के किनारे सर्विस लेन भी बनाई जायेगी ताकि आने वाले समय में बिजली पानी के लिए रोड न खोदी जाय। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए व कहा कि मालरोड के सौंदर्यीकरण से मसूरी की मालरोड की गरिमा बढेगी वहीं कहा कि यह कार्य सीजन से पूर्व पूरा कर लिया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

इस मौके पर पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, मनमोहन कर्णवाल, नर्मदा नेगी, संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, सहायक अभियंता विनोद रतूडी, सहायक अभियंता लोनिवि राजेंद्र पाल, अवर अभियंता पुष्पेद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

1 thought on “मंत्री गणेश जोशी ने सात करोड की लागत से मसूरी माल रोड सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास।

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *