July 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

दुर्गा मंदिर कुठाल गांव में चलाया गया वृहद टीकाकरण अभियान।

मसूरी : दुर्गा मंदिर कुठाल गांव में वृहद टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें 300 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। मसूरी विधानसभा के न्याय पंचायत भगवंतपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 मालसी के पूर्व प्रधान सुंदर कोठाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगवाई गई।
दुर्गा मंदिर कुठाल गांव में आयोजित कोरेाना टीकाकरण अभियान में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए व कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोग की लाइन लग गई और लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर डा. दीपा तिवारी ने बताया कि मसूरी विधानसभा के न्याय पंचायत भगवंतपुर के अंतर्गत आज चौथे चरण का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि 200 लोगों को दूसरे चरण का टीका लगाया गया व 100 लोगों को पहले चरण का टीका लगाया गया। जिन सौ लोगों को पहला टीका लगा वह मजदूर है जो हाल ही में यहां कार्य करने आये हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सुंदर कोटाल के नेतृत्व में लोगों को एकत्रित किया गया है साथ ही आशा कार्य कत्रियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी सहयोग किया जिसके कारण बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के साथ ही स्थानीय लोग भी टीकाकरण के लिए आये व टीका लगवाया। नगर निगम के मनोनीत पार्षद सुंदर सिंह कोटाल ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के मजदूर कार्य करने आ रहे है जिनका टीकारण करवाना जरूरी है जिसका पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कोरोना से बचा जा सके। इस मौके पर मनोनीत पार्षद सुंदर सिंह कोटाल, आशा कार्यकत्री सावित्री नौटियाल, विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

You may have missed