October 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

शहीद नायक की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति ने CM धामी से की मुलाकात, CM धामी ने कहा कुछ ऐसा।

देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर उन्हें शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सेवा के लिए शहीद दीपक नैनवाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे प्रत्येक देशवासी याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाँचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जो देशसेवा के लिए समर्पित वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक होगा।

You may have missed