August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा कार्य समिति की बैठक को लेकर मंडल पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर रूप रेखा तय की।

टिहरी/धनोल्टी : थत्यूड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत की अध्यक्षता में आहूत की गई।  बैठक के उपरांत मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान ने बताया कि 20 फ़रवरी को जौनपुर विकासखंड सभागार में भाजपा कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमे धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार व मंडल प्रभारी से लेकर जिले के कई आलाधिकारी शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बैठक से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार की जनोपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जायेगा। वहीं संगठन की नीतियों व गतिविधियों से आम व्यक्ति कैसे जुड़े इन बिंदुओं पर भी चर्चाएं की जायेगी। बैठक में बिजेंद्र सिंह पंवार, जय प्रकाश नौटियाल, जनक बिष्ट, राकेश पंवार, हरीभजन सिंह, नीतू देवी, सुनील भट्ट, अब्बल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।