August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

एलएनएस क्लब मसूरी ने 06 शिक्षकों को किया सम्मानित।

मसूरी : एलएनएस क्लब मसूरी ने शिक्षक दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के छह शिक्षकों को सम्मानित किया। इससे पूर्व, एलएनएस क्लब की अध्यक्ष अर्चना गोयल एमओसी जीएल उषा चौधरी व मंडल जोन पर्सन मंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर व स्वागत गान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर छह शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान पर चर्चा की गई। वहीं सम्मानित होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए गये योगदान पर अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल, निर्मल गोयल, पुनीता अग्रवाल, अध्यक्ष अर्चना गोयल, सचिव मनीषा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमनजीत कौर आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed