July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने 12 शिक्षकों को मंडलाध्यक्ष के प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।

मसूरी : लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर मसूरी नगर के प्राथमिक से माध्यमिक स्तर के 12 शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्याे को मंडलाध्यक्ष की ओर से प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भारतीय शिक्षा की दशा व दिशा, कोविड के पश्चात उत्पन्न चुनौती, नवीन शिक्षा नीति, अभिभावकों एवं समाज का सहयोग पर उपस्थित शिक्षकों ने विस्तार से अपने विचार रखते हुए एक सकारात्मक चर्चा के साथ कार्यक्रम को सार्थक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एमपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील पंवार ने प्राचीन भारतीय शिक्षा से वर्तमान तक कि शिक्षा पर बोलते हुए भारतीय शिक्षा को विश्व में श्रेष्ट माना व कहा कि सम्पूर्ण विश्व मे भारतीयों का महत्वपूर्ण पदो पर नेतृत्व करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

क्लब के अध्यक्ष लायन अनुज तायल ने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए भविष्य के निर्माताओं के निर्माण में उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर मण्डलीय कोषाध्यक्ष लायन रविन्द्र गोयल, क्लब सचिव लायन आरएन माथुर, लायन एमएम शर्मा, एल एनएस अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल, सचिव निधि बहुगुणा सहित क्लब के लायन सदस्यों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

You may have missed