August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

ललित डोभाल को बनाया गया राष्ट्रीय हिंदी प्रेरणा प्रचारणी सभा उत्तराखण्ड का प्रांतीय संयोजक।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : साहित्य के क्षेत्र में युवा कवि ललित डोभाल लगातार अपनी लेखनी के बल पर आगे बढ लहा है तो वहिं10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी प्रेरणा प्रचारणी सभा की नवीन कार्यकारणी 2023 की घोषणा की गई जिसमें देश भर के साहित्यकारों को अलग अलग दायित्व दिए गए, हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु बनी हिंदी प्रचारणी सभा मे डोभाळ को 2022 में प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया गया था,अब पुनः 2023 में उन्हें प्रदेश संयोजक चुना गया है आपको बता दे कि प्रखंड नौगांव के ग्राम धारी पल्ली गांव 23 वर्षीय युवा कवि ललित डोभाल अल्पज्ञ को साहित्यकार संगम त्रिपाठी ने उनकी हिंदी के प्रति गहरी रुचि व साहित्यिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें 2022 में और अब पुनः 2023 में प्रदेश संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया, डोभाल वर्तमान समय मे गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी राम तीर्थ परिसर में एम हिंदी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है इससे पूर्व इसी परिसर से डोभाल ने द्विववर्षीय बी .एड.प्रशिक्षण 2022 में सम्पन्न किया डोभाल को एक बार पुनः राष्ट्रीय हिंदी प्रेरणा प्रचारणी सभा भारत के द्वारा प्रांतीय संयोजक बनाये जाने पर वरिष्ठ साहित्यकार कवि संगम त्रिपाठी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की ,साथ ही क्षेत्र के लोगो में विनोद डोभाल ,शशिमोहन डोभाल ,जिला पंचायत सदस्य पूनम थपलियाल, संजय थपलियाल ,विशाल मणि डोभाळ प्रधान ग्राम धारी ,मुकेश थपलियाल प्रधान ग्राम सभा तियाँ आदि ने डोभाल को इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

More Stories

You may have missed