August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

केम्पटी – स्कूली छात्राओं को सिखाये आत्म सुरक्षा के गुर।

1 min read

टिहरी : राजकीय इंटर कालेज केम्पटी में अध्ययनरत छात्राओं के लिए पुलिस ने पांच दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


थानाध्यक्ष केम्पटी नवीन जुराल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में थाना-केम्पटी क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज केंपटी में अध्ययनरत छात्राओं को पांच दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए यह जरूरी हो गया है कि अपनी सुरक्षा किस तरह से करें। उन्होंने बताया कि पहले दिन विद्यालय की लगभग 160 छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण शुरू किया छात्राओं ने बड़ी रूचि दिखाकर प्रशिक्षण में आत्मसुरक्षा के गुर सीखें। छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षु अमन राठोड़ एवं फर्मान अली द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्म सुरक्षा के तरीके सिखाए गए एवं आवश्यक जानकारी दी गई कि किस तरह आत्म सुरक्षा करनी है। प्रशिक्षण के दौरान थानाध्यक्ष केंपटी नवीन चंद्र जुराल, आरक्षी मंगेश कुमार, धर्म सिंह, सोनम, एवं कॉलेज के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed